{"_id":"623624ce07f4212839625df8","slug":"sher-e-kashmir-police-academy-udhampur-news-jmu256049368","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में आत्मविश्वास का करें प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में आत्मविश्वास का करें प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में एडीजीपी एवं निदेशक एसडी सिंह जंवाल के निर्देशन पर उप निदेशक (इनडोर/प्रशिक्षण) एसएसपी मोहन लाल ने प्रोबेशनर डीएसएसपी और एसआई के लिए ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया। ये अपना बेसिक इंडक्शन कोर्स पूरा होने पर 22 मार्च से अंतिम परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।
प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में चयनित अधिकारी हजारों में से सर्वश्रेष्ठ हैं, जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान आत्मविश्वास और नैतिक मानकों का प्रदर्शन करने की सलाह दी। उन्हें परिस्थितियों के अनुसार बेहतर अनुकूलन क्षमता के लिए स्वयं को ढालने की आवश्यकता पर बल दिया।
कहा गया कि यदि कोई कमी है तो उसे प्रशासनिक स्तर पर दूर किया जाए। अंत में उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस में उनके सफल करियर की कामना की, क्योंकि उन्हें आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एसएसपी ने उन्हें साइबर अपराध के मोर्चे पर पेशेवर होने की सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने आत्म अनुशासन की आवश्यकता पर बल देते हुए युवा अधिकारियों को आगाह किया कि आम जनता में आपकी स्वीकार्यता आपके पेशेवर कौशल से जुड़ी हुई है।