{"_id":"551f82d766754a07d7fe4c0d0adcc524","slug":"shchalk-crushed-by-his-own-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही ट्रक से कुचला सहचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही ट्रक से कुचला सहचालक
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 28 Nov 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
तहसील माहौर क्षेत्र में वीरवार की सुबह अपने ही ट्रक के नीचे आने से उसके सह चालक युवक की मौत हो गई। मृतक अल्ताफ हुसैन माहौर का ही रहने वाला था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अल्ताफ वीरवार को ट्रक (जेके02वी-6481) में आई तकनीकी खराबी के कारण वह ट्रक के नीचे लेट कर उसकी जांच कर रहा था। अचानक ट्रक लुढ़कने लगा। जब तक अल्ताफ कुछ समझ पाता, तब तक ट्रक का एक चक्का उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सारी घटना की सूचना मृतक के घर वालों को भी दी गई। दोपहर को उसके परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने शव घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन