फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   security tight in katra

Udhampur News: श्री वैष्णो देवी भवन से कटड़ा तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर

विज्ञापन
security tight in katra
कटड़ा । कश्मीर में होने वाली जी-20 बैठक को लेकर श्री वैष्णो देवी भवन से धर्मनगरी कटड़ा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात हैं। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी व जवान अलर्ट मोड पर हैं। सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से भी मां वैष्णो देवी की यात्रा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

जी 20 बैठक के चलते सतर्कता बढ़ा दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा परिसर सहित मुख्य बस स्टैंड व अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर खास नजर रखी जा रही है। मार्गों पर पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ 6 बटालियन के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। कटड़ा के साथ लगती सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। राहगीरों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है ताकि मां वैष्णो देवी की यात्रा मे कोई खलल न डाल सके। बिना किसी परेशानी के यात्रा लगातार जारी रहे। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पल-पल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed