{"_id":"5fd85313ffc4760f672dfbc9223f9ae5","slug":"science-express-train-visited-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस एक्सप्रेस ट्रेन को देखने पहुंचे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस एक्सप्रेस ट्रेन को देखने पहुंचे बच्चे
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल ट्रेन मंगलवार को सुबह के समय उधमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसे देखने के लिए विद्यार्थी उत्सुकता के साथ पहुंचे। इस दौरान ग्लोबल वार्मिगिं, वातावरण व जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारियां हासिल कीं। उधमपुर स्टेशन पर विशेष ट्रेन का निरीक्षण वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पर्यावरण विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रेल मंत्रालय ने सेंटर फार एनवायरनमेंट एजूकेशन अहमदाबाद और विक्रम ए साराभाई कम्यूनिटी साइंस सेंटर के सौजन्य से ट्रेन को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए सके और महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें दी जा सके।
विज्ञापन
ट्रेन में बतायाकि किस तरह पर्र्यावरण एवं वातावरण बदल रहा है। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने कहा कि इससे आने वाले समय व भविष्य के लोगों को जागरूक किया जा सकता है। समाज के विभिन्न वर्ग व विद्यार्थियों को विज्ञान के बारे में जानकारी देकर उन्हें बताया जा सकता है कि किस तरीके से इस बदलाव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह संदेश को फैलाएं कि किस तरह से जलवायु एवं पर्यावरण बदलाव को रोका जा सकता है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी सेे भी कहा कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रेन के जरिये विज्ञान की जानकारी दिलाने के लिए लाया जाए।
उधमपुर में कल तक रहेगी ट्रेन
साइंस एक्सप्रेस ट्रेन उधमपुर में तीन दिनों तक रुकेगी। पहले दिन उद्घाटन के बाद नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे इसे देखने के लिए पहुंचे। भारतीय विद्या मंदिर के बच्चे सबसे पहले पहुंचे और जलवायु व पर्यावरण बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
इस ट्रेन को 15 अक्टूबर को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी देकर रवाना किया गया था। उधमपुर में ट्रेन का 12वां स्टाप था। इससे पहले यह होशियारपुर, पंजाब, हरियाणा के स्टेशनों पर ठहरी। बीस नवंबर को ट्रेन को हिमाचल के लिए रवाना किया जाएगा। इस बीच विद्यार्थियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।