{"_id":"62c1d93bb23a343d3804a894","slug":"save-people-udhampur-news-jmu263220871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों से रोपवे खींचकर सेना ने बचाई घायल युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों से रोपवे खींचकर सेना ने बचाई घायल युवक की जान
विज्ञापन
फोटो..भारतीय सेना ने पाडर कुंदल ग्राम के युवक को बचाया...
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले के उपमंडल पाडर में रविवार को सेना ने एक दिल छू लेने वाला कार्य किया। नदी के दूसरी तरफ घायल हुए एक युवक को सेना के जवान हाथों से रोपवे चलाकर इस तरफ लाए, और पर्याप्त उपचार दिलाया। इस तरह गंभीर रूप से घायल एक युवक की जान बचाई गई।
जानकारी के अनुसार पाडर के दूरस्थ किजाई गांव में कुंदल गांव निवासी अंकित कुमार (24) ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर से गिरने पर उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई, और मांसपेशियों में भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पीएचसी अठोली को दी।
पीएचसी के मेडिकल स्टाफ ने मरीज को लाने के लिए सेना से संपर्क किया। इस पर कार्रवाई करते हुए किजाई गांव में तैनात 17आरआर (मराठा एलआई) के जवान चंद्रभागा नदी को पार कर स्ट्रेचर और आवश्यक चिकित्सा सहायता के लेकर मौके पर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे उठाकर हाथों से रोपवे खींचकर चंद्रभागा नदी को पार कराया। इसके लिए जवानों ने कढ़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
समय रहते जवानों ने घायल युवक को पीएचसी अठोली पहुंचाया। गंभीर अवस्था में होने के कारण युवक को वहां से एंबुलेंस के जरिये किश्तवाड़ के जिला अस्पताल भेज दिया। सेना के इस नेक और मशक्कत भरे कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने सेना का आभार जताया।

फोटो..भारतीय सेना ने पाडर कुंदल ग्राम के युवक को बचाया...- फोटो : UDHAMPUR