{"_id":"6032a4718ebc3ee95b11fc1b","slug":"salute-martyr-captain-tushar-mahajan-on-his-death-anniversary-udhampur-news-jmu2297215182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर शहीद कैप्टन तुषार महाजन को नम आंखों से किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर शहीद कैप्टन तुषार महाजन को नम आंखों से किया नमन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन तुषार महाजन को श्रद्धांजलि देते सेना के अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के टी-मोड़ इलाके में शौर्यचक्र विजेता शहीद कैप्टन तुषार महाजन की पांचवीं पुण्यतिथि पर सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद की स्मारक पर सैन्य अधिकारियों, जवानों के साथ शहरवासियों ने फूल अर्पित कर नमन किया। शहरवासियों ने बताया कि तुषार महाजन की शहादत को देश कभी भी नहीं भूल सकता है। इस अवसर पर तुषार मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं शहीद के पिता देव राज व परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे देव राज के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सबसे पहले सेना के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद अधिकारियों, जवानों और शहरवासियों ने स्मारक पर फूल अर्पित कर तुषार महाजन को याद किया। देव राज ने कहा कि तुषार महाजन का पिता होने पर गर्व है। वह केवल मेरा ही नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा था। उसने अपने देश की सेवा करते हुए शहादत दी। इस शहादत को देश कभी भूल नहीं सकता है। युवाओं को यही संदेश है कि सबसे पहले अपने देश के बारे में सोचें और उसके बाद ही अगला कदम उठाएं।
सरकार से वायदों को पूरा करने की मांग
तुषार मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि जब तुषार महाजन शहीद हुआ था तो सरकार व प्रशासन की तरफ से बड़े-बड़े आश्वासन दिए गए थे, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया है। सरकार ने तुषार के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखने, शहर के अंदर तुषार महाजन की प्रतिमा लगाने, तुषार के नाम पर माउंटेंन पार्क बनाने सहित कई आश्वासन दिए गए थे। लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ है। इस मौके पर ट्रस्ट की सचिव श्वेता सिंह व रंजीत सिंह ने सरकार से मांग की कि जल्द वायदों को पूरा किया जाए।