फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Safai Karamcharis furious over non-receipt of dues

बकाया नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
Safai Karamcharis furious over non-receipt of dues
उधमपुर। सातवें वेतन आयोग के तहत बकाया राशि जारी करने व अन्य लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर शनिवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मांगों और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ है। इसलिए सभी ने निर्णय लिया है कि सोमवार तक अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो मंगलवार से सफाई व्यवस्था का काम बंद कर हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उप प्रधान डेविड के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डेविड ने कहा कि विभाग की तरफ से कई कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं जारी किया गया है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की जरूरतों को उधार लेकर पूरा करना पड़ रहा है। सातवें वेतन आयोग का बकाया भी अभी तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने अपने अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को एरियर की राशि जारी कर दी है, लेकिन सफाई कर्मचारियों को आज तक राशि जारी नहीं की गई। इतना ही नहीं उधमपुर को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में सातवें वेतन आयोग की राशि को जारी कर दिया गया है, लेकिन उधमपुर में इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने सीईओ व नगर परिषद चेयरमैन को नोटिस दिया था, जिसमें साफ कहा गया था कि अगर सोमवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ नहीं किया गया है। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के बार एक बार फिर से प्रदर्शन कर मांगों को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और फिर भी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो नवरात्र के बीच कर्मचारी हड़ताल शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed