फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ropeway project, memorandum, cm

Udhampur News: सांझीछत रोपवे परियोजना का विरोध... संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ropeway project, memorandum, cm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में ताराकोट से सांझीछत रोपवे परियोजना के विरोध में संघर्ष समिति की गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार शाम को संघर्ष समिति के सदस्यों ने पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में जम्मू पहुंचकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और रोपवे परियोजना को रद्द करने संबंधी ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रस्तावित रोपवे परियोजना से मां वैष्णो देवी की आस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सदस्यों ने कहा कि यह परियोजना जहां एक ओर स्थानीय व्यापारियों सहित धर्मनगरी में काम करने वाले लाखों लोगों की आजीविका को प्रभावित करेगी। वहीं माता वैष्णो देवी के पारंपरिक यात्रा मार्ग की अनदेखी भी होगी। उन्होंने मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए परियोजना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
विज्ञापन

सदस्यों ने मुख्यमंत्री को परियोजना से संभावित सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलिराम राणा, करण सिंह, रवि नाग, राजेश सधोत्रा, रजनीश पुरोहित सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed