फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ropeway dispute

Udhampur News: कटड़ा में ताराकोट-सांझी छत रोपवे परियोजना के खिलाफ महिला शक्ति ने भरी हुंकार

विज्ञापन
ropeway dispute
दो टूक कहा-सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर मत करो, आस्था से खिलवाड़ बंद करो
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में ताराकोट-सांझी छत रोपवे परियोजना को लेकर विरोध लगातार तेज हो रहा है। अब महिला शक्ति ने आवाज बुलंद कर प्रशासन को चेतावनी दी है कि उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न किया जाए। रोपवे परियोजना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और यह आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है। यात्रा मार्ग में बाणगंगा, चरण पादुका, अर्धकुंवारी सहित अन्य धार्मिक स्थल का अस्तित्व खत्म नहीं होने देंगे।
रोपवे बनने से पिट्ठू, पालकी, घोड़ा संचालकों सहित छोटे दुकानदारों और स्थानीय युवाओं के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। महिला प्रतिनिधियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि 2024 में जम्मू संभाग के डिवकॉम सहित जम्मू से आए अन्य अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक बात पूरी नहीं होती तब तक रोपवे परियोजना का कार्य काम बंद रहेगा। अगर ऐसा था तो फिर ठेकेदार ने दोबारा काम कैसे शुरू कर दिया? क्या ठेकेदार अधिकारियों से ऊपर है जो मर्जी से कार्य आरंभ कर देता है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और स्पष्ट किया जाए कि आखिर किसके निर्देश पर दोबारा काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक पर साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक के बयान से युवाओं की छवि को ठेस पहुंची है। हमारे बच्चे पढ़-लिखकर रोजगार कर रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं। आपको ये नशा करने वाले बच्चे क्यों दिखाई दे रहे हैं? कटड़ा के युवा मेहनती और संस्कारी हैं और उन्हें बदनाम करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन देने वाले विधायकों का धन्यवाद
महिलाओं ने डिप्टी सीएम और बनी के विधायक सहित उन सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने रोपवे परियोजना के विरोध में स्थानीय लोगों का समर्थन किया है। साथ ही दो टूक कहा कि यह केवल परियोजना का विरोध नहीं, बल्कि आस्था और आजीविका की रक्षा की लड़ाई है। यदि प्रशासन ने मांगों को अनसुना किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी। यहां दरुड़ पंचायत की पूर्व सरपंच रेखा सिंह, अनामिका शर्मा, अंजू सधोत्रा, पूजा अरोरा, नीलम, प्रीति सिंह, गीता सिंह, पल्लवी मौजूद थीं।


रोपवे निरीक्षण के लिए एक और चीफ इंजीनियर तैनात
जम्मू। माता वैष्णो देवी भवन से भैरों मंदिर तक पैसेंजर रोपवे प्रोजेक्ट के निरीक्षण के लिए नियुक्त सीनियर इंजीनियरों के ग्रुप में चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), मैकेनिकल और हॉस्पिटल इंजीनियरिंग को भी शामिल किया गया है। वह डाबरी से भवन तक मेटेरियल रोपवे प्रोजेक्ट में भी बतौर तकनीकी निरीक्षक कार्य करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed