{"_id":"62b4af3f1f57d87c11257f2d","slug":"road-block-udhampur-news-jmu262542127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर हो रहा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे वीरवार को भी बंद रहा। इससे डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी और पटनीटॉप की तरफ जाने वाले यात्री आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें उधमपुर से ही निराश होकर लौटना पड़ा।
दिनभर किसी भी वाहन को जखैनी चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में चिनैनी की तरफ जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर लोग गंतव्यों की ओर जाते नजर आए। वहीं, बारिश और भूस्खलन के कारण पैदा हुई जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए वीरवार को मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने उधमपुर में प्रभावित इलाकों का व्यापक दौरा किया।
यातायात बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर मशीनरी और श्रमिक काम कर रहे हैं। डिवकॉम ने उपायुक्त उधमपुर कृतिका ज्योत्सना, एसएसपी विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद सैयद खान और एएसपी अनवर-उल-हक के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के तोलडी नाला-समरोली खंड के पास भूस्खलन स्थल का निरीक्षण किया, जहां कर्मचारियों और मशीनरी को हाईवे को शीघ्र बहाल करने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कार्यकारी एजेंसियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबे को हटाने के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को तैयार करने और सड़क को जल्द यातायात के योग्य बनाने के लिए कहा है। वहीं, डीसी ने डिवकॉम को अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारी और मशीनरी युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। 24 घंटे के भीतर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बहाल होने की उम्मीद है।
डीसी ने कहा कि आम जनता को मौसम के अनुसार नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। बताया गया कि रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि भूस्खलन से बंद हुए हिस्सों को अगले कुछ घंटों में बहाल कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन रामबन जिले में फंसे यात्रियों को आश्रय (आवास) और नियमित रूप से भोजन की सुविधा भी प्रदान कर रहा है।