फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   road block

तीसरे दिन घाटी की तरफ रवाना किए गए ट्रक

विज्ञापन
road block
उधमपुर: रेबल क्षेत्र में रोके गए घाटी जाने वाले वाहन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद रोके गए ट्रकों को तीसरे दिन सोमवार को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। ट्रकों को दोपहर एक बजे के बाद रवाना किया गया। जिससे चालकों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शाम तक ट्रक घाटी की तरफ रवाना होते रहे।
विज्ञापन

बातदें कि शुक्रवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के बाद उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों ट्रकों को रोक दिया गया था। शनिवार को राजमार्ग के खुलने के बाद पुलिस ने पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। रविवार को छोटे यात्री वाहनों को चलने की अनुमति दी गई। मगर ट्रकों को केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ जोन की अनुमति दी गई थी। उधमपुर में रोके गए ट्रकों के चालकों को सोमवार को तीसरे दिन घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिली। उसमें भी सुबह के समय केवल छोटे यात्री वाहनों को चलने की अनुमति थी। दोपहर एक बजे के बाद पुलिस ने ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी। जिससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed