{"_id":"62016357b72e682d4952eef7","slug":"road-block-udhampur-news-jmu2533749156","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-घोरडी मार्ग को बहाल में लगेंगे कुछ दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-घोरडी मार्ग को बहाल में लगेंगे कुछ दिन
विज्ञापन
घोरडी के त्रिंगलियां इलाके में पहाड़ का हिस्सा गिरने से बंद हुआ मार्ग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। घोरडी के त्रिंगलियां इलाके में पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से उधमपुर-घोरडी मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने मार्ग खोलने का काम शुरू किया है। लेकिन, मलबा ज्यादा होने के कारण मार्ग को खुलने में कुछ दिन लगेंगे। इसी बीच लोग जान जोखिम में डाल नाला पार कर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
रविवार शाम करीब छह बजे पहाड़ का बड़ा हिस्सा मार्ग पर गिरने से उधमपुर-घोरडी मार्ग बंद हो गया था। शाम होने के कारण रविवार को वाहनों की आवाजाही कम थी। लेकिन, सोमवार को इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधमपुर से रवाना वाहन केवल बरमीन तक ही चल सके। इससे आगे लोगों को पैदल ही जाना पड़ा। पस्सी इतनी अधिक थी कि इसको एक दिन में हटाना संभव नहीं है।
इस मलबे को हटाने में विभाग को कुछ दिन लग सकते हैं। पस्सी पुल के नजदीक गिरी है। इसलिए, पुल को पार करना संभव नहीं है। लोग अब नाले को पार कर दूसरी तरफ जा रहे हैं। इस बारे में बीडीसी घोरडी आरती शर्मा ने बताया कि उन्होंने मार्ग खोलने को लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से बात की थी। विभाग ने मशीनरी भी भेज दी हैं। लेकिन, एक दिन में मार्ग को बहाल करना संभव नहीं। मलबा ज्यादा है इसलिए, मार्ग बहाल होने में समय लगेगा।