फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   review meeting, navratri and ram navami

Udhampur News: नवरात्र और रामनवमी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
review meeting, navratri and ram navami
रामबन। आगामी नवरात्र और रामनवमी को देखते हुए उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। डीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग और जेपीडीसीएल को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा नगर परिषद को मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। बाजारों में मुनाफाखोरी रोकने के लिए प्रवर्तन टीमों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए। सएसपी अरुण गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए मंदिर समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी शौकत हयात मट्टू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर प्रबंधन और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed