{"_id":"578e692b4f1c1b347fc4b912","slug":"return-to-work-after-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन मिलने के बाद ही लौटेंगे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन मिलने के बाद ही लौटेंगे काम पर
ब्यूरो/अमर उजाला,कटड़ा
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी बुधवार की शाम को वेतन मिलने के बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे। उन्हें पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते वह दो दिन से काम छोड़ हड़ताल पर हैं। नगर पालिका प्रशासन ने शाम को तीन महीने का वेतन देने का भरोसा दिया है। इस पर सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अगर शाम तक वेतन नहीं मिला तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
नगरपालिका के सीईओ संजीव कुमार का कहना है कि सभी सफाई कर्मचारियों को बुधवार शाम तक पिछले तीन महीनों का वेतन दे दिया जाएगा। अगले महीने तक बकाया दो महीने का वेतन भी दे दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के प्रधान काला, बादरू, दर्शना, जोश, बीना, मदन, आदि का कहना है कि हमें हर बार आश्वासन ही दिया जाता है।
विज्ञापन
अगर हमें तीन महीने का वेतन शाम को दे देंगे तो शाम ही हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह लोग ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं, लेकिन पांच महीने का वेतन नहीं मिला है। इसके कारण ही दो दिन से काम छोड़ हड़ताल की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कसबे के हर चौक-चौराहे कचरे के ढेर लग गए हैं। कचरा सड़कों पर भी बिखरा है। इसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन