फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   RET teachers performance for pay

वेतन के लिए आरईटी शिक्षकों का प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमरउजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
RET teachers performance for pay

बकाया वेतन की मांग में रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम ने रविवार को राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन

और दिवाली से पहले वेतन देने की मांग की। रोधी नीति की जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा कि  यदि समस्याओं का हल नहीं किया तो समस्त रियासत में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कि या जाएगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि कई महीनों से वेतन मांगने पर आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लग सका है।

शिक्षकों कोे पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया गया है। पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को ढाई साल बीत जाने के बाद भी स्थायी नहीं किया गया। शिक्षकों को मिड-डे-मील की बकाया राशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


कई बार जेब से पैसे खर्च कर शिक्षकों ने स्कूल में राशन डाला है। शिक्षा मंत्री पर शिक्षक  वर्ग को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से शिक्षक भुखमरी की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूशन बंद करने की घोषणा के  बाद शिक्षकों की चिंता थमने का नाम नहीं ले रही है। कई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर परिवार चलाते हैं। अब ट्यूशन को बंद कर वह कैसे अपने परिवार का पालन पोषण करेंगे।


उन्होंने शिक्षा मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को हल किया जाए। इस मौक पर लेखराज परिहार, शाम शर्मा, विपिन, सुकेश खजुरिया, रवींद्र सिंह, प्रशांत, वंदना गौरिया, सुनीता, रेखा, अनुराधा, मुस्तफा, सलीम, रमेश चंद्र, नरेश, शाम लाल भारती आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed