फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Residents angry due to bad condition of roads and streets

सड़कें और गलियां बदहाल होने से शहरवासी नाराज

विज्ञापन
Residents angry due to bad condition of roads and streets
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत बिछाई जा रही सीवरेज पाइप लाइन के कार्य के कारण शहर की सड़कों व गलियों की हालत खराब होने से नाराज शहरवासियों ने बुधवार को सलाथिया चौक पर मार्ग बंद कर यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह सब प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है। उधमपुर के बेरोजगार युवाओं को काम देने के बजाए रोहंगिया और बांग्लादेश के लोगों को काम दिया जा रहा है। उधमपुर के लोगों की मांग है कि देविका परियोजना के काम की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में युवाओं ने सलाथिया चौक को बंद कर यूईईडी के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक ने कहा कि जनवरी, 2019 में यूईईडी ने शहर में सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया था, जो आजतक पूरा नहीं हुआ है। कार्य के चलते ज्यादातर सड़कों व गलियों को उखाड़ा गया है, जिनकी आजतक मरम्मत नहीं करवाई गई है। डेढ़ माह से कोर्ट रोड और लंबी गली की हालत खराब है। यूईईडी नियमों की अनदेखी कर काम कर रहा है। आज तक काम की गुणवत्ता की जांच के लिए कोई अधिकारी नियुक्त नहीं किया है। प्रशासन ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। देविका परियोजना में उधमपुर के युवाओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने काम की जांच एसीबी और विजिलेंस से करवाने की मांग उठाई है। साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को भी जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed