फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Removed Enchrochment

Udhampur News: बिना लाइसेंस वाली रेहड़ियां और फड़ियां कीं जब्त

विज्ञापन
Removed Enchrochment
- नगर परिषद की ओर से शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद की टीम ने पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की अध्यक्षता में चलाया गया। रेहड़ी व फड़ी वालों के लाइसेंस की जांच की गई। वहीं बिना लाइसेंस वाली रेहड़ियों व फड़ियों को जब्त कर लिया गया।
इसके साथ ही रेहड़ी व दुकानदारों की ओर से सड़क पर लगाया गया सामान भी जब्त किया गया। गोल मार्केट में लोगों के चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर रखे सामान को भी हटाकर उसे खाली करवाया गया। यह अभियान शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक के अलावा अन्य बाजारों में चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस की छह रेहड़ियां जब्त करने के साथ सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में दिन व दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की ओर से लगातार रेहड़ी व फड़ी वालों के साथ साथ दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि अगर शहर में रेहड़ी के लाइसेंस की बात की जाएं तो तकरीबन 250 के करीब हैं लेकिन मौजूदा समय में शहर में एक हजार से भी अधिक रेहड़ियां लगी हुई हैं। लोगों शहर में जगह जगह लगी रेहड़ी व फड़ियों के कारण जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अभी तक रेहड़ी जोन नहीं बन पाया
शहर की बात करें तो किसी भी जगह पर रेहड़ी जोन न होने के चलते दिन-ब-दिन शहर में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। रेहड़ी व फड़ी वाले बाजारों के बीचोबीच रेहड़ी व फड़ी लगाकर खड़े रहते हैं। खासतौर पर बिना लाइसेंस के रेहड़ी अधिक होने के कारण समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। नगर परिषद शहर में अभी तक रेहड़ी जोन नहीं बना पाई है। शहर के साथ लगते कल्लर में रेहड़ी जोन बनाने की परिषद ने परियोजना तैयार की गई थी लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते वो सिरे नहीं चढ़ी।

गोल मार्केट में बने फुटपाथ को कराया गया खाली
शहर के अति व्यस्त गोल मार्केट, मुखजी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट, रोड, सलाथिया चौक, मुख्य बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया गया। परिषद की टीम ने गोल मार्केट में लोगों के चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा रखे गया सामान को हटाने के साथ ही अन्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान को अंदर रखने की हिदायत दी गई।

कोट..

शहर में अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए शहर में अभियान चलाया गया। रेहड़ी वालों के लाइसेंस की भी जांच की गई। बिना लाइसेंस के शहर में किसी को भी रेहड़ी फड़ी लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिषद की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article