फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Relief from sultry heat after rain

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
Relief from sultry heat after rain
उधमपुर। दोपहर की बारिश के बाद शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद तामपान में गिरावट आई और शाम के समय शहरवासियों ने सुहावने मौसम का आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम के साफ रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही थी। दिन के समय तो उमस व गर्मी इतनी अधिक होती थी कि कुछ मिनट के लिए पंखा बंद होने पर लोग पसीने से नहाने को मजबूर थे। लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला। सुबह के समय तो मौसम साफ होने पर गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद करीब एक घंटे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ, लेकिन इससे कई दिनों के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश बंद होने के कारण ठंडी हवा चलने लगी और लोगों ने फिर घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का आनंद उठाया। शाम तक मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट होगी और उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed