{"_id":"67632ea83cc8e64d0e0f3084","slug":"regri-phari-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-118432-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चार रेहड़ी और चार फड़ियों सहित एक दर्जन होर्डिंग किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चार रेहड़ी और चार फड़ियों सहित एक दर्जन होर्डिंग किए जब्त
विज्ञापन
नगरोटा में अतिक्रमण हटाती टीम।
- फोटो : नगरोटा में अतिक्रमण हटाती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से बुधवार को सिटी लाइट, बस स्टैंड, अस्पताल रोड और विनस चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और चार रेहड़ी और चार फड़ियों सहित एक दर्जन के करीब होर्डिंग व अन्य सामान जब्त किया।
टीम ने सड़कों पर अवैध तरीके से सामान लगाए बैठे कुछ विक्रेताओं का सामान भी जब्त किया। हालांकि विभाग की ओर से पिछले कई दिनों से शहर में अतिक्रमण विरोध अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मुख्य बाजारों में लगी अवैध रेहड़ी फड़ी वालों को हटाने के साथ-साथ दुकानदारों को दुकानों की हद तक सामान लगाने की चेतावनी भी दी जा रही है लेकिन बुधवार को सिटी लाइट के पास मात्र एक छोटे से क्रेट में सड़क किनारे पानी की टंकी के पास बैठकर पौधे बेच रहे व्यक्ति का क्रेट उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया। बाद में उसी सामान को उठाकर कचरा ढोहने वाले नगर परिषद के वाहन में डालकर टीम अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
मौके पर मौजूद समाज सेवक पंकज शर्मा ने कहा कि नगर परिषद की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करना पूरी तरह से जायज है लेकिन मात्र छोटे से क्रेट में सामान बेच रहे व्यक्ति का सामान उठाकर सड़क पर फेंक देना कहां तक जायजा हैं। अगर विभाग को कार्रवाई ही करनी है तो उन व्यापारियों के खिलाफ भी की जाए, जिन्होंने फुटपाथ पर कब्जे कर रखे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में एडीसी प्रेम सिंह चिब का कहना था कि अगर कोई बार-बार कहने पर भी अतिक्रमण को अंजाम देगा तो उसके खिलाफ सख्ती तो बरतनी ही पड़ेगी और ऐसे में उसके सामान को जो नुकसान पहुंचेगा, वह उसका खुद जिम्मेवार होगा। फिर भी नगर परिषद के सीईओ से बात कर भविष्य में इन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखने को लेकर बात की जाएगी।
फोटो सहित