{"_id":"66468088ca781e53f908ebf4","slug":"reasi-problem-meeting-and-demand-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-110701-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रात दस बजे के बाद न हो बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रात दस बजे के बाद न हो बिजली कटौती
Fri, 17 May 2024 03:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 17 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
समस्या को लेकर एक्सईएन से मिले स्थानीय लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। एक दिन बाद दूसरे दिन रात को दस से बारह बजे तक दो घंटे की बिजली कटौती को बंद करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग वीरवार को विभाग के एक्सईएन से मिले। इस दौरान वार्ड 12 के पूर्व पार्षद अमित शर्मा, नेकां के जिला महासचिव तारिक भटट, हलवाई यूनियन के प्रधान मिथुन भारती व दुकानदार साहिल गंदोतरा ने बताया कि विभाग की तरफ से एक दिन शाम को आठ से दस बजे तक व दूसरे दिन शाम को दस से बारह बजे तक दो-दो घंटे की बिजली कटौती होती है।
आठ से दस बजे की कटौती को लोग झेल लेते हैं, लेकिन दस 12 बजे की कटौती बहुत परेशान करती है। आधी रात तक बिजली का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी के चलते काफी परेशानी हो रही है। इसलिए शाम या फिर सुबह आधा-आधा घंटा बिजली कटौती को बढ़ाया जाए लेकिन रात्रि कटौती मंजूर नहीं है। एक्सईएन रोमेश रैना ने आश्वासन दिया कि समस्या को उच्चाधिकारी तक पहुंचाएंगे और उम्मीद है कि रात को दस बजे वाली कटौती से छुटकारा मिलेगा।