{"_id":"68adef85cff9d329f00af6d5","slug":"reasi-mla-kuldeep-dubey-released-banner-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-126764-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विधायक ने ''हमारा विद्यालय– हमारा स्वाभिमान'' बैनर का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विधायक ने ''हमारा विद्यालय– हमारा स्वाभिमान'' बैनर का किया विमोचन
विज्ञापन
रियासी।हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का बैनर जारी करते विधायक व महासंघ के सदस्य।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। राष्ट्रव्यापी पहल ''हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान'' के शुभारंभ से पहले एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक कुलदीप राज दुबे ने मंगलवार को अभियान का बैनर जारी किया।
मौके पर शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों पर सार्थक चर्चा की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा संचालित यह ऐतिहासिक अभियान एक सितम्बर 2025 से देश भर के पांच लाख से अधिक विद्यालयों में लागू किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने एबीआरएसएम की दूरदृष्टि की सराहना करते हुए इस पहल को शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के बीच संबंध को मजबूत बनाने का परिवर्तनकारी प्रयास बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यालयों को ''शिक्षा के मंदिर'' के रूप में देखा जाना चाहिए। जहां पर शिक्षक और विद्यार्थी मिल कर समाज की सेवा और सर्वांगीण विकास में योगदान दें।
विज्ञापन
अभियान के अंतर्गत लाखों शिक्षक एवं विद्यार्थी पांच संकल्पों पर आधारित प्रतिज्ञा लेंगे जो गौरव, संस्कृति, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में एबीआरएसएम के राज्य अध्यक्ष रत्तन शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार, जिला महामंत्री विपन शर्मा, बंसी लाल शास्त्री, अमित शर्मा, रजय कुमार और राकेश कुमार शामिल थे। नेताओं ने एक सितंबर के शुभारंभ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और युवाओं से ''विकसित भारत 2047'' के विजन को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।