{"_id":"68acc9868cc83c595d0d9d67","slug":"reasi-dc-held-meeting-gave-order-campaign-against-drugs-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-126734-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीसी ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीसी ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
रियासी।नारको की बैठक करती डीसी निधि मलिक।फोटो स्तोत्र,प्रशासन।
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने सोमवार को जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में डीसी ने कहा कि जिले से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए स्टेकहोल्डर पुलिस ड्रग कंट्रोलर मेडिकल व संबंधित विभागों का आपस में तालमेल होना जरूरी है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर को इस पर पूरी नजर रखते हुए हर संभव कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने लोगों को खास कर युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताने के लिए नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
ब्लॉक विकास अधिकारी को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षा विभाग व स्पोर्ट्स विभाग को स्कूलों में भी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, अतिरिक्त कमिश्नर रेवेन्यू नितिन वर्मा के साथ अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।