{"_id":"68acb8cf445cf2262304c4a2","slug":"ramnagar-land-slide-udhampur-road-udhampur-news-c-202-1-udh1002-126722-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर-उधमपुर मार्ग धंसा, बंद हो सकती है वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर-उधमपुर मार्ग धंसा, बंद हो सकती है वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
रामनगर।रामनगर उधमपुर मार्ग के निंबला इलाके में मार्ग के नीचे से धंस रही जमीन।
- फोटो : mathura
रामनगर। बारिश के कारण रामनगर-उधमपुर मार्ग धंस जाने से यात्री वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। यात्री वाहनों के चालकों ने संबंधित विभाग से जल्द संज्ञान लेने की मांग उठाई है ।
बता दें पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते रामनगर-उधमपुर मार्ग के बीच पड़ते कस्बे से एक किलोमीटर दूर निंबला इलाके में जमीन धंस गई। इस कारण कभी भी मार्ग टूटने की वजह से दोनों तरफ से वाहन फंस सकते हैं। समय रहते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग ने मार्ग को दुरुस्त नहीं किया तो मार्ग बंद हो सकता है।
यात्री वाहनों के चालक मनोहर लाल शर्मा, सुभाष सिंह, राज कुमार शर्मा, सुनील वर्मा, जीवन सिंह अन्य वाहन चालकों ने बताया रामनगर उधमपुर मार्ग के निंबला इलाके में पिछले पांच दिनों से मार्ग धंस रहा है और इस कारण कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग जल्द इस मार्ग की मरम्मत करवाने का कार्य शुरू करवाए ताकि कोई बड़ा हादसा सामने ना आए अगर विभाग कार्य शुरू नहीं करवाता तो दोनों तरफ से सभी यात्री वाहन आर पार हो सकते हैं।
कोट..
जमीन धंसने से मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है। विभाग ने उस जगह के चारों तरफ पत्थर लगा दिए हैं ताकि वाहन चालकों को पता चल जाए कि मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग को दुरुस्त करने के लिए विभाग तत्पर तैयार है लेकिन बारिश बाधा डाल रही है। बारिश बंद होने पर ही मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जा सकता है।
-ऋषि गुप्ता, एईई, पीएमजीएसवाई विभाग