{"_id":"688921cffe159a1b870b5580","slug":"ramnagar-hospital-grass-in-park-patient-face-problems-udhampur-news-c-202-1-udh1002-125755-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अस्पताल के अंदर पार्क में उगी घास से मरीजों के तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अस्पताल के अंदर पार्क में उगी घास से मरीजों के तीमारदार परेशान
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल रामनगर के पार्क में उगी घास, मरीज होते हैं परेशान:
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के उपजिला अस्पताल के अंदर बने पार्क में बड़ी-बड़ी घास मरीजों के साथ तीमारदारों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। यहां मरीज अपना रोग मिटाने के लिए आते हैं लेकिन घास के कारण खुजली का रोग अपने साथ में ले जाते हैं।
अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों ने पार्क के अंदर उगी घास कटवाने की स्वास्थ्य विभाग से मांग की है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार पुष्पा देवी,आशा रानी,कमलेश कुमारी, दर्शन कुमार, विकास, अनिल कुमार व अन्य ने बताया कि मुख्य भवन के बाहर सुबह एवं शाम कई मरीजों के परिजन या उनसे मिलने आने वाले लोग खुली हवा में बैठने की मंशा में परिसर में बैठते हैं लेकिन पार्क के अंदर घास होने के कारण उनको परेशानी होती है।
इस समय बरसात का मौसम है। पार्क के अंदर बड़ी-बड़ी घास होने के साथ सांप-बिच्छू का भी डर रहता है। अस्पताल में कस्बे सहित कई ग्रामीण इलाकों से रोगी उपचार कराने के लिए आते हैं लेकिन पार्क के अंदर उगी घास अस्पताल प्रशासन को नजर नहीं आ रही। उन्होंने जल्द से जल्द घास कटवाने की मांग की है।