फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar bus accident, deputy cm visit

Udhampur News: डिप्टी सीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों का जाना हाल

विज्ञापन
ramnagar bus accident, deputy cm visit
रामनगर। कघोट बस हादसे के बाद डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने वीरवार को घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और परिजन से बातचीत की। मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और सुरक्षा इंतजाम की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सुरक्षा बैरियर और चेतावनी संकेत का अभाव है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि हादसे की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क सुधार और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed