फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Basangarh DUdu Road , Closed For 6 Hours,

Udhampur News: पस्सियां गिरने से रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग छह घंटे बंद रहा

विज्ञापन
Ramnagar, Basangarh DUdu Road , Closed For 6 Hours,
रामनगर के किया इलाके में मार्ग से पत्थर को हटाती जेसीबी मशीन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। बसंतगढ़-रामनगर मार्ग के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने की वजह से यातायात लगभग छह घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर दोपहर 12 बजे यातायात बहाल किया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात जोरदार बारिश की वजह से मंगलवार सुबह छह बजे रामनगर से चार किलोमीटर दूर बसंतगढ़ मार्ग के बीच पड़ता बडाख इलाके में पेट्रोल पंप के पास पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने की वजह से एक डंपर मार्ग के बीच फंस गया। दोनों तरफ से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं जिस कारण आने-जाने वाले यात्रियों तथा वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को कई घंटे वाहनों में बैठकर ही मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। समय रहते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन भेज कर मार्ग में फंसे वाहन को हटाया। मार्ग पर पड़े मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बसंतगढ़ मार्ग पर पड़ते किया क्षेत्र में दो अलग जगह पर पस्सियां गिर गईं। इन्हें हटाने के लिए कड़ा प्रयास किया गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया लेकिन पत्थर इतने ज्यादा थे कि दोपहर 12 बजे जाकर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एईई शमी गुप्ता ने बताया कि बसंतगढ़-रामनगर मार्ग सुबह छह बजे बंद हुआ था। सूचना मिलने पर जेसीबी मशीनें भेज कर मार्ग से पस्सियां हटाने का कार्य शुरू किया गया। किया क्षेत्र में पत्थर बड़े होने के चलते दोपहर 12 बजे तक यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed