{"_id":"62a6289ca52aff076107b62f","slug":"rain-udhampur-news-jmu2617871129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी में तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी में तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
तेज बारिश के रूकने के इंतजर करते लोग:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। भीषण गर्मी के बाद रविवार शाम को हुई तेज बारिश ने कस्बे के लोगों को भारी राहत दी है। इससे तापमान में भी कमी आई। पहाड़ों पर लोगों को गर्म कपड़े भी पहनने पडे़।
रविवार को सुबह से ही सूर्य देव की तपिश लोगों को परेशान कर रही थी। ऊपर से पारा भी चढ़ता जा रहा था। इससे छुट्टी के दिन होने के बावजूद लोग घरों से निकलने में हिचकिचा रहे थे। दोपहर को बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम ही रही। लेकिन, दोपहर बाद शाम करीब पांच बजे चिनैनी क्षेत्र में मौसम बिगड़ा, और एकाएक बारिश शुरू हो गई।
करीब 15 मिनट तक तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी। बारिश के चलते सड़कों पर भी पानी बहने लगा। क्षेत्र का मौसम ठंडा हो गया और तेज हवाएं ठंड के मौसम जैसा एहसास कराती रहीं। उधर, पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर में बारिश के बाद लोगों ने गर्म कपड़ों का भी इस्तेमाल किया।