फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rain

झमाझम बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
rain
उधमपुर। वीरवार देर रात से जारी झमाझम बारिश से शहर व ग्रामीण इलाकों में तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हो गई है। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया है। ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई है। कई लिंक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। वीरवार सुबह के समय बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई थी। वीरवार देर रात को फिर से बारिश शुरू हुई और यह बंद नहीं हुआ। शुक्रवार को सुबह बारिश जारी थी और इसके बाद शाम तक लगातार बारिश होती रही। बारिश तेज नहीं थी, लेकिन यह लगातार जारी है। इससे तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हो गई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने पंखे व कूलर बंद कर दिए हैं। बिना पंखों के लोग आराम से बैठ रहे हैं। लगातार बारिश से शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

शहर के दोमेल, धार रोड, सलाथिया चौक, शिवनगर व शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ और शहरवासियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण घोरडी मार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। वहीं पंचैरी, मोंगरी, बसंतगढ़, डुडू, लाटी रूट पर जरूरत से कम वाहन चले और इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई व्यवस्था भी चरमराई रही और बारिश के कारण सफाई कर्मचारी कई स्थानों पर समय पर सफाई करने के लिए नहीं पहुंच सके। लगातार बारिश से शहर व ग्रामीण इलाकों में सड़कों की भी हालत खराब हुई है। जल निकासी न होने पर सड़कों पर ही पानी जमा रहा और आने जाने वाले लोग परेशान रहे। पंचैरी, मोंगरी, जिब, कैंबल डंगा व अन्य कई इलाकों में बारिश से कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। अब सभी को बारिश के बंद होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर छाई धुंध, नदी-नालों के जलस्तर में इजाफा
चिनैनी। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद क्षेत्र में तापमान काफी लुढ़का गया है। वहीं नदी नालों के जलस्तर में भी इजाफा हो गया है। वीरवार सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही। उधर उच्च पर्वतीय चोटियों पर धुंध पिछले कुछ दिनों से लगातार छाई हुई है, जिससे पहाड़ ओझल हो गए हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में तापमान में आई गिरावट से लोग गर्म कपड़े भी इस्तेमाल करने लगे हैं। देर शाम तक बारिश जारी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed