फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

भारत नगर के लोगों ने उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
protest
उधमपुर। पानी की समस्या से परेशान वार्ड 5 के भारत नगर के लोगों ने जल शक्ति विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को समाजसेवी अमित शर्मा ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण पूरे उधमपुर के लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे है। वहीं, दूसरी तरफ विभाग की लीकेज पाइपों से हजारों लीटर पानी सड़कों और नालियां में बेकार हो रहा है। लोग सालों से पानी की समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन

कहा कि भारत नगर में पानी की समस्या को लेकर कुछ महीने पहले प्रदर्शन कर पूर्व उपायुक्त इंदु कंवल चिब के संज्ञान में इस मामले को लाया गया था, जिसके बाद डीसी ने विभाग को लिखित रूप से समस्या को हल करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, उक्त डीसी का तबादला होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब विभाग के अधिकारियों को चेतावनी है कि अगर दो दिनों में भारत नगर में जलापूर्ति नहीं हुई तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो कार्यालय का घेराव भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed