फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

भर्ती रद्द कर ईमानदार अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी न फेरे सरकार

विज्ञापन
protest
उधमपुर: जम्मू कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर का पेपर पास करने वाले युवा प्रदर्शन करते हुए - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर (जेकेपीएसआई) के अभ्यर्थियों ने शनिवार को नगर के एमएच चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में एसआई भर्ती में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद अब इसके रद्द होने की संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं। प्रदर्शन में शामिल नितिश खजूरिया, तलत वानी, आदि ने कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत कर परीक्षा दी थी। लेकिन, जब सूची निकाली गई तो इसमें धांधली की बात सामने आई है। इस भर्ती की परीक्षा के बाद निकाली गई सूची में एक ही पुस्तकालय के अधिकतर अभ्यर्थियों के चयन पर कई तरह के सवाल उठाए गए हैं। इन सब बातों से शारीरिक तैयारी में जुटे सभी अभ्यर्थियों का मनोबल हतोत्साहित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि इस भर्ती में अगर किसी भी तरह की धांधली हुई है तो इसकी सीबीआई जांच करवाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ताकि, दोबारा कोई भी इस तरह की धांधली न कर सके। साथ ही इस सूची को रद्द नहीं किया जाए। क्योंकि, उन्होंने मेहनत से परीक्षा देकर इसमें अच्छे अंक हासिल किए हैं। अगर इस सूची को रद्द कर दिया जाता है तो उनकी साल भर की मेहनत बेकार हो जाएगी, और उन्हें दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी करनी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed