{"_id":"623e09a005da736e9253980e","slug":"protest-udhampur-news-jmu2564553108","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरी में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकरी में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे क्षेत्रवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। टिकरी में खुल रही शराब की नई दुकान का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पंचों व सरपंचों के साथ नायब तहसीलदार टिकरी के कार्यालय में पहुंचकर विरोध जताया और इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से यहां का माहौल खराब होगा। इससे बच्चों व महिलाओं को काफी समस्या होगी। इसलिए, उनकी मांग है कि इस दुकान को मुख्य बाजार से दो किलोमीटर की दूरी पर खोला जाए। स्थानीय मनमोहन वर्मा व अन्य ने कहा कि वह किसी के विरोध में नहीं हैं, लेकिन अगर सरकार उनके इलाके में शराब की दुकान खोलने का मन बना ही चुकी है तो उनकी अपील है कि टिकरी में ऐसी जगह पर इस दुकान को खोला जाए जहां क्षेत्र के युवाओं व बच्चों पर इसका असर न पडे़।
इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि सरकार ऐसी चीजों की बजाय क्षेत्र के विकास के लिए कुछ चीजों को स्थापित करे, जिससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य निखरे और क्षेत्रवासियों को भी उनका लाभ मिले। शराब जैसी चीजों को हर क्षेत्र में स्थापित करना और इनकी संख्या को बढ़ाना बिल्कुल उचित नहीं। विशेषतौर पर क्षेत्र के मुख्य बाजार, स्कूल के पास या मंदिर वगैरह के पास ठेका खुलने का वह कड़ा विरोध करते हैं।