फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

वाहनों की आवाजाही बंद करने का निर्णय गलत

विज्ञापन
protest
उधमपुर। रौन दोमेल में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उधमपुर-रामनगर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद किए जाने को लेकर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्ष देव सिंह ने रोष जताया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को खूब खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

उपराज्यपाल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर पुलिस ने उधमपुर-रामनगर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था। रौन दोमेल से किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इसके बाद बहुत से वाहन रौन दोमेल में रोक दिए गए। इसी दौरान पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के उधमपुर पहुंचने पर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद करना गलत निर्णय है। इससे आम लोग परेशान होते हैं। कई बीमार लोगों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल कर दिया है। शहर और रामनगर की तरफ किसी को भी जरूरी काम हो सकता है। अगर उसको कुछ घंटों के लिए रोक दिया जाता है तो परेशानी दुगनी हो जाती है। पुलिस का यह निर्णय गलत है। जब भी किसी वीआईपी की आवाजाही होती है तो इस तरह की परेशानी सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed