फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

बीएचईपी चंद्रकोट के दिहाड़ी मजदूरों दिया धरना

विज्ञापन
protest
रामबन में नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। 900 मेगावाट बगलिहार जलविद्युत परियोजना चंद्रकोट के सभी दिहाड़ी मजदूरों ने सोमवार को मुख्य अभियंता विद्युत विकास निगम के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बगलिहार जलविद्युत परियोजना के 108 दिहाड़ी मजदूरों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

मजदूरों ने विद्युत विकास निगम (पीडीडी) के 12000 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के हाल के सरकारी आदेश की तर्ज पर उनका भी नियमितीकरण स्वीकृति करने की मांग की। कहा कि वे पीडीडी के अस्थायी कर्मचारियों के रूप में नियमितीकरण के लिए विचार के पात्र हैं। क्योंकि केवल उनके दो दशकों के परिश्रम के कारण ही सरकार इस परियोजना से एक आकर्षक आय अर्जित कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें नियमित रूप से वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। कभी-कभी चार से छह महीने की देरी हो जाती है। इस बीच बिजली विकास निगम जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश राजा याकूब फारूक के प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह संगठन एक निगम है और एक संयुक्त उद्यम है। इसलिए इसकी नीति पीडीडी से अलग है। हालांकि, सरकार के दिशा-निर्देशों में उनकी मांग की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed