{"_id":"621288975c637d15d62606b7","slug":"protest-udhampur-news-jmu254242079","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन को जगाने के लिए वार्ड 21 के लोगों ने थालियां बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन को जगाने के लिए वार्ड 21 के लोगों ने थालियां बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर: वार्ड नंबर 21 में जन संघर्ष संस्था द्वारा थाली बजाकर किया गया अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में वार्ड 21 के नगरोटा क्षेत्र में एक किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ता हालत, प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, आदि समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने थालियां बजाकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, और काफी समय तक थालियां बजाकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता संजीत बवोरिया ने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिखे गए हैं। लेकिन, किसी परेशानी को दूर करना तो दूर, अब तक किसी अधिकारी ने नगरोटा का दौरा कर हालात का जायजा भी नहीं लिया।
उन्होंने बताया कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद एक किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। आए दिन लोग इस पर हादसों का शिकार हो रहे हैं। उनके मोहल्ले में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। लोगों को पीने के पानी के लिए हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग की तरफ से पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित है। गंदगी उठाने के लिए सफाई कर्मचारी कभी कभार ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लगातार ज्ञापन सौंपकर और प्रदर्शन कर अपनी परेशानियों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, जानकारी होने के बावजूद कोई कुछ नहीं कर रहा है। इसलिए, आज सभी ने थालियां बजाकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि थालियों की आवाज सुन कर प्रशासन जागे, और इस तरफ कोई ध्यान दे। इस मौके पर मूल राज, राजेंद्र मगोत्रा, मोहन लाल, गुलजार अहमद, मान चंद व कई महिलाएं मौजूद थीं।