{"_id":"6202bfcc5c637d15d625fd7d","slug":"protest-udhampur-news-jmu253446427","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग यार्ड के विरोध में उतरे हाउसिंग कॉलोनी के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग यार्ड के विरोध में उतरे हाउसिंग कॉलोनी के निवासी
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की हाउसिंग कॉलोनी में डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि इस काम को तुरंत बंद किया जाए। क्योंकि, इससे इलाके में बदबू फैलेगी।
दोपहर को लोगों ने एकजुट होकर यूईईडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से हाउसिंग कॉलोनी के फेज 2 में यूईईडी डंपिंग यार्ड का काम कर रही है। पहले इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन, अब उनको पता चला है कि इस स्थान डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। सीवरेज पाइप लाइन से जब निकासी का काम शुरू हो जाएगा तो आधे शहर की गंदगी इसी स्थान पर जमा होगी। इसके नजदीक घरों से तो निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
उनका कहना था कि रिहाइशी कॉलोनी के बीच इस तरह का डंपिंग यार्ड बनाना उचित नहीं है। इसका सभी विरोध करते हैं। विभाग ने सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं की है। इससे लोग करीब दो वर्षों से परेशान हैं। इस परेशानी को विभाग ठीक नहीं कर रहा है। इस प्रदर्शन से लोग अपनी आवाज उपायुक्त तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उपायुक्त जल्द इस डंपिंग यार्ड के कार्य को बंद करवाएं।