{"_id":"6202bc5c2869a026247e4f21","slug":"protest-udhampur-news-jmu2534445107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी के आश्वासन पर डीडीसी अध्यक्ष ने खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी के आश्वासन पर डीडीसी अध्यक्ष ने खत्म किया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिला विकास परिषद अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने मंगलवार को उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। वह तीन सप्ताह से डंगडोरू और अपने ही कार्यालय परिसर में धरना दे रही थीं।
डीडीसी ने दच्छन में पक्कल-डूल पावर प्रोजेक्ट में आई भूमि का मुआवजा भू स्वामियों को देने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार इन्हीं पावर प्रोजेक्टों में देने की मांग उठाई थी। इसका कई बेरोजगारों, नेताओं ने समर्थन भी किया। इस दौरान लगभग तीन बार उपायुक्त ने उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ समय चाहिए, ताकि वह पूरी तहकीकात कर सकें। इन आश्वासनों पर डीडीसी पहले नहीं मानीं।
मंगलवार को जब उपायुक्त और एसीआर अख्तर हुसैन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मात्र इन पावर प्रोजेक्टों में ही नहीं, बल्कि और भी नए प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में शुरू होंगे, तो इन सबके लिए नीतियां बनाएंगे। इतना ही नहीं डिवकॉम ने अनुसार स्थानीय युवाओं के लिए कुछ बुद्धि विकास कार्यक्रम आरंभ करेंगे, जिनमें उनको एक वर्ष के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनको इसी प्रोजेक्टों में काम आसानी से मिले।
विज्ञापन
इसके बाद डीडीसी पूजा ठाकुर ने कहा कि उपायुक्त के आश्वासन पर धरना खत्म हो रहा है। मांगों का समय रहते हल निकाला गया तो ठीक है। लेकिन, अगर इन पर अमल नहीं किया गया तो फिर से कड़े कदम उठाने होंगे।