फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर के भारत नगर मोहल्ले में नेशनल हाइवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आरसीसी के बजाए पत्थर की दीवार खड़ी किए जाने के विरोध में भारत नगर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उनसे पहले वादा किया गया था कि उक्त स्थान पर आरसीसी की दीवार बनेगी, लेकिन अब पत्थर की दीवार खड़ी कर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन

पत्थर की दीवार बनने की सूचना पर सोमवार सुबह लोगों ने गोविंद राम के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान गोविंद राम व अन्य लोगों ने बताया कि जब से भारत नगर में फोरलेन का निर्माण किया गया है। तब से ही लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सबसे पहले तो हाईवे अथारिटी ने तकनीकी खामी को दूर करने के बजाए मोहल्ले से बहुत नीचे फोरलेन का निर्माण किया। फोरलेन के दोनों तरफ ऊंचाई पर बसा भारत नगर दो हिस्सों में बंटा है। लोगों ने बताया कि कई साल पहले जब फोरलेन का काम चल रहा था तो हाईवे अथारिटी से मांग की गई थी कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों तरफ आरसीसी की दीवार तैयार की जाए। उस समय विभाग की तरफ से आश्वासन मिला था। लेकिन अब पत्थर की दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। पत्थर की दीवार होने के कारण मजबूती नहीं रहेगी और बारिश में दीवार गिर सकती है। इस परेशानी को प्रशासन के सामने भी रखा गया था। प्रशासन ने भी नेशनल हाईवे अथारिटी को आरसीसी की दीवार बनवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर सोमवार को जब दीवार के बीच भराई का काम चल रहा था तो लोगों ने इसका विरोध किया और काम को बंद कराकर प्रदर्शन किया। लोगों की प्रशासन से मांग है कि नेशनल हाईवे अथारिटी की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए। पत्थर की दीवार की जगह आरसीसी की दीवार बनाने के निर्देश दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed