{"_id":"61e06f28fc59a1256d1d4585","slug":"protest-udhampur-news-jmu251839352","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 21 के नगरोटा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 21 के नगरोटा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वार्ड 21 के नगरोटा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जन संघर्ष संस्था ने कड़ा रोष जताया है। संस्था के प्रधान संजीत बवोरिया ने वीरवार को एक प्रेसवार्ता में नगर परिषद व प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द नगरोटा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध हुईं, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नगरोटा क्षेत्र नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी आज तक उपेक्षा का शिकार रहा है। जहां बिजली और जल आपूर्ति के साथ गलियों और सड़कों की हालत काफी खराब है। लेकिन, किसी ने आज तक इनकी सुध नहीं ली है। जिसके कारण लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। शहर के सभी वार्डों का एक समान विकास करना नगर परिषद का कर्तव्य है। लेकिन, नगर परिषद के सीईओ और अध्यक्ष इस मामले में आंखें मूंदकर बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड 21 का नगरोटा क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां सत्संग घर के अलावा कई धार्मिक स्थल हैं, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं। उन्हें खस्ता हालत सड़कों व गलियों के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मौजूदा समय में सीवरेज कार्य के कारण इन गलियों व सड़कों की दशा इस कदर बिगड़ गई है कि लोगों को पैदल चलने में परेशानी आ रही है। क्षेत्र की सड़कों पर तारकोल बिछाने के मामले में भी भेदभाव किया गया है। शहर में छह-छह इंच तारकोल बिछाई गई है, जबकि नगरोटा की सड़कों पर दो इंच तारकोल डाल कर काम को निपटाया गया है। जिसके कारण वे कुछ ही समय में उखड़ गई हैं। जल निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं किया गया है।