{"_id":"61b4f6d53869a82da86b9eb7","slug":"protest-udhampur-news-jmu2496511162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे नाली का निर्माण न किए जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे नाली का निर्माण न किए जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
उधमपुर के भारत नगर मोहल्ले में नालियों का निर्माण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय निव?
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। भारत नगर और जखैनी इलाके में सड़क व गलियों के किनारे नालियों का निर्माण करने की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय निवासियों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग की तरफ से उनके इलाके में तारकोल डालने का काम किया जा रहा है। इनके किनारे आज तक नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। बिना नाली के तारकोल एक माह तक भी नहीं टिकेगी।
विज्ञापन
सुबह करीब दस बजे लोगों ने गोविंद राम के नेतृत्व में लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान चंचल शर्मा व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में पीडब्ल्यूडी की तरफ से तारकोल डालने का काम शुरू किया जा रहा है, जिसका आज सभी प्रदर्शन कर विरोध कर रहे हैं। इसका विरोध करने का बड़ा कारण सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण न करना है। कुछ वर्ष पहले भी पीडब्ल्यूडी ने नालियों का निर्माण किए बिना तारकोल डालने का काम किया था और बारिश होने के बाद कुछ माह में ही डाली गई तारकोल निकल गई थी। इलाके की ज्यादातर सड़कें व गलियां बदहाल हो गईं। इसके अलावा जब बारिश होती है तो निकासी न होने पर पानी उनके घरों के अंदर पहुंचता है। उनके लिए परेशानी पैदा करता है। इसके कारण हर बार उनको नुकसान झेलना पड़ता है। कई बार ज्ञापन सौंप कर नालियों का निर्माण करने की मांग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से हर बार इसको लेकर केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर इसको लेकर कोई काम नहीं किया गया है। अब एक बार फिर से बिना नालियों का निर्माण किए बिना तारकोल डालने का काम शुरू किया जा रहा और सभी इसका पूरी तरह करते है। जब बारिश होगी तो जलनिकासी न होने पर कुछ महीने में पूरी तारकोल निकल जाएगी और फिर से उनको पहले की तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आज सभी प्रदर्शन कर अपनी मांग को अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं और मांग कर रहे हैं पहले नालियों का निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था की जाए और उसके बाद ही तारकोल डालने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।