फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

बेहतर संपर्क सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
भद्रवाह के हिमोटे क्षेत्र के निवासियों ने आरएंडबी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बेहतर संपर्क सड़क की मांग की, जिस पर हर मौसम में आवागमन हो सके।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरएंडबी विभाग के उदासीन रवैये के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग जानबूझ कर उनके गांव की ओर जाने वाली सड़क पर बने गड्ढों को भरने, पुलियों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सीवरेज पाइप और समय पर ब्लैकटॉप करने की मांग को अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी गांव में नहीं आया है। उन्होंने संबंधित विभाग से अपील की कि उनके मुद्दों को समझने की कोशिश करें और जल्द समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना था कि लोगों की मांग वाजिब है। इसके लिए हमने पहले ही तीन निविदाएं की हैं, दुर्भाग्य से ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। हमें इसका कारण पता नहीं है, लेकिन उच्च अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की गई है। निविदा प्रक्रिया पर काम चल रहा है। जल्द लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed