फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

वार्ड नौ में एक माह से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
उधमपुर। वार्ड नौ में एक माह से पानी की किल्लत बढ़ने पर स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने वीरवार को नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है।
विज्ञापन

इस मौके पर अनुराग खजूरिया ने कहा कि वार्ड के लंबी गली, गोल मार्केट, आर्य समाज गली सहित लगभग पूरे वार्ड में पिछले करीब एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कभी कभार एक बाल्टी पानी की आपूर्ति होती है, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह पूछने पर क्षेत्र में तैनात जलशक्ति विभाग के बालमैन का कहना है कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई भगत सिंह पार्क में स्थित लाइन का वॉल क्षतिग्रस्त होने की वजह से क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पार्क में बाल के लीकेज की वजह से पूरे पार्क में काफी पानी जमा हो गया है। इससे पार्क को भी नुकसान पहुंच रहा है जबकि जलशक्ति विभाग इस मामले में लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed