{"_id":"5fbfe8ea8ebc3e9bfb488c76","slug":"protest-udhampur-news-jmu223585196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर मारपीट करने पर पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर मारपीट करने पर पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चिनैनी के मादा इलाके के लोगों ने वीरवार को सलाथिया चौक पर पैंथर्स पार्टी के नेता समनीक भसीन के नेतृत्व में घर में जबरन घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते चिनैनी पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, एसएसपी सरगुन शुक्ला से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।
पैंथर्स नेता ने कहा कि गत दिनों चिनैनी पुलिस ने बेवजह रात को गरीब लोगों के घरों में जबरन घुसकर मारपीट की है। इस संदर्भ में चिनैनी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। बाद में पैंथर्स पार्टी के उधमपुर कार्यालय में पंहुचकर कर आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से गरीब लोगों के साथ किए जा दुर्व्यवहार को पैंथर्स पार्टी सहन नहीं करेगी। इसलिए एसएसपी सरगुन शुक्ला से अपील है कि इस मामले का कड़ा संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच की जाए।
वहीं, इंसाफ दिलाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। मारपीट का शिकार बनी शंकुतला देवी ने कहा कि पुलिस की ओर से बिना किसी कारण उनके घर में घुसकर उसे व उसके बेटे विजय कुमार, सतपॉल व बहु अनुराधा के साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से इस प्रकार के बर्ताव से उनके लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। न ही चिनैनी पुलिस स्टेशन में उनकी कोई सुनवाई हो रही है। वह बेहद गरीब लोग है और मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। इसलिए उनकी गुहार है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।