फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

पानी की समस्या बढ़ने पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
protest
उधमपुर। शहर के अंदर दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत से परेशान शहरवासियों ने मंगलवार को जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर घंटों धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग की गलत कार्यप्रणाली के कारण ही आज उनको धरना देकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन के पार्षद समनीक भसीन के नेतृत्व में शहरवासियों ने दोपहर करीब 12 बजे जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद घंटों तक धरने पर बैठ कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान समनीक भसीन ने बताया कि करीब दो महीने से पूरा शहर पानी की किल्लत से जूझ रहा है। शहरवासियों को सप्ताह में केवल तीन या फिर चार दिन ही पानी की सप्लाई मिल रही है। बाकी के सभी दिन बिना पानी की सप्लाई के इंतजार में गुजारने पड़ रहे हैं। यह सब विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की सप्लाई देने वाली पाइपें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं और इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इनमें हमेशा पीने का पानी बेकार बहता रहता है। पाइपों की मरम्मत को लेकर विभाग की तरफ से कुछ नहीं किया जा रहा है। पानी की सप्लाई देने वाले कर्मचारी भी लोगों को जरूरत अनुसार पानी नहीं दे रहे हैं। अपनी मर्जी के अनुसार वाल्व खोला जाता है और बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार शहरवासियों ने पानी की किल्लत की परेशानी को विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है और हर बार अधिकारियों की तरफ से नया आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। अगर शहर के अंदर यह हालत है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत किस तरह की होगी। आज सभी कार्यालय के बाहर धरना देकर अधिकारियों को होश में लाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर अब भी पानी की किल्लत को दूर नहीं किया तो आने वाले दिनों में अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed