फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी का चीन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर। चीन की सेना की तरफ से भारतीय सेना पर किए हमले के विरोध में शनिवार को मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी ने सरकार से मांगी की कि चीन के साथ सभी तरह का व्यापार बंद कर दिया जाए और देशवासी भी चीन के सामान का बहिष्कार कर दें। अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने के बाद ही चीन को समझ आएगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने प्रधान तनवीर शेख के नेतृत्व में चीन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान तरवीन शेख ने कहा कि भारतीय सेना पर किए हमले को लेकर चीन की जितनी निंदा की जाए कम है। चीन के सैनिकों ने भारत के निहत्थे सैनिकों पर हमला कर अपनी कायरता का प्रमाण दिया है।
विज्ञापन

चीन की तरफ से लगातार एलएसी पर हालात को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। साजिश के तहत विवाद तैयार किया गया है, लेकिन भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। भारत की सरकार को राजनीतिक स्तर पर भी चीन पर दबाव बनाना चाहिए और अब अगर दोबारा चीन के सैनिक भारत की सेना पर हमला करते हैं तो ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि दोबारा ऐसी हरकत करने के बारे में सोचे भी नहीं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि अब देशवासी भी चीन को इसका जवाब दे। देशवासी चीन के सामान का बहिष्कार कर जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार को चीन से सामान का आयात बंद कर देना चाहिए। चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते पूरी तरह से खत्म कर दिए जाएं, क्योंकि चीन की आर्थिक स्थिति काफी हद तक भारत पर निर्भर हैं। आज सभी चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर मांग कर रहे हैं कि भारत सरकार इसको लेकर सख्त कदम उठाए। देश की जनता भारत सरकार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed