{"_id":"975c705cc976aa0e1b75b4c38b080ba4","slug":"protest-of-peoples-for-transfarmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीण बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीण बिफरे
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चड़त गांव के लोगों ने ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। गांव का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। लोगों ने कह कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
चड़त गांव का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब है। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई, पर एक सप्ताह के भीतर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
चड़त निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में लगा हुआ ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। विभाग को पहले भी ट्रांसफार्मर बदलने को कहा गया।
पर विभाग द्वारा उनकी बात को पूरी तरह नजरंदाज कर दिया गया। अब ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो गया है। एक अन्य ग्रामीण यशपाल ने कहा कि इस समय बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में बिजली गुल होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ रहा है। परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्रों को दिए और मोमबत्तियों की लौ के सहारे पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर एक्सईएन पीडीडी से मिले। एक्सईएन ने लोगों की समस्या को सुना। लोगों की मांग पर गौर करते हुए विभाग द्वारा 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के आदेश दिए गए। इस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।