फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest in jnu matter

जेएनयू प्रकरण पर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Feb 2016 01:14 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
protest in jnu matter

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़ी में देशद्रोही ताकतों के  खिलाफ प्रदर्शन करते हुुए पुतला फूंका और नारेबाजी की। शनिवार को जिब रैंबल मंडल पर भाजपा के युवा नेता अजय कुमार की अध्यक्षता में लोगों ने जेएनयू प्रकरण के बाद देशद्रोही ताकतों के  भारत विरोधी गतिविधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के अनुसार कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जेएनयू में पहुुंचकर देशविरोधी ताकतों को शह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेेस और विभिन्न राजनीतिक दलों ने भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन किया है।
विज्ञापन


देश के सामने इन ताकतों को लाना काफी जरूरी था। ताकि उनकी गतिविधियों को पूरे देश के लोग देखें। देश के गद्दारों का समर्थन करके कांग्रेस ने बताया कि वह वामपंथी विचारधारा के लोगों के साथ है, जो शुरू से ही भारत के विघटन का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में है। देश के टुकड़े करके फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। आए दिन ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पार्टियों के शीर्ष नेता खुलकर भारत विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहे हैं। जब जेएनयू में भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की गई तो कुछ रातनीतिक दलों के चेहरे से नकाब उतर गया।

ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। देश के खिलाफ बोलने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्र्शनकारियों में यश शर्मा, बिटू पंडित, राम सिंह, राजकुमार खन्ना, विक्की शर्मा, अभिषेक आदि लोग मौजूद थे।

चिनैनी कसबे के मेन चौक पर शनिवार को चिनैनी भाजपा मंडल इकाई ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।

उन पर देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। मेन चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि जो घटना जेएनयू में हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।


देश में अपना आधार खो चुके राजनैतिक दल देश विरोधियों का साथ दे रहे हैं। इस प्रदर्शन में भाजपा मंडल प्रधान दीपक चंद्र गुप्ता, गिरधारी लाल बड़ू, अशोक गुप्ता, माणिक गुप्ता, विजय कुमार, नरेश शर्मा, अमित गुप्ता और अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed