पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत शांकरी देवता से लद्दाधार इलाके तक निर्माणाधीन सड़क में धांधली का आरोप लगाते हुए इलाके के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने पंचैरी क्षेत्र के तहसीलदार कार्यालय के बाहर पीएमजीएसवाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोेगों के अनुसार निर्माण कार्य सरकारी जगह को छोड़कर लोगों की निजी जमीन पर किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विभाग ने शांकरी देवता से लेकर लद्दाधार इलाके तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई थी, लेकिन निर्माण कार्य खाली पड़ी सरकारी को अधिग्रहण करने के बजाए लोगों की प्राइवेट जमीनों पर किया जा रहा है। इससे फसलें खराब हो रही हैं।
उनका यह भी आरोप था कि इलाके के कुछ ठेकेदार से मिलकर मनमर्जी से सड़क निर्माण करवा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग है कि सड़क का निर्माण कार्य सरकारी जमीन पर किया जाए।
आम आदमी की संपत्ति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर पंचैरी के तहसीलदार नरेंद्र कुमार से भी मिले और समस्या के समाधान की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में अमर नाथ, सागर सिंह, शिव नाथ, नेपाल सिंह आदि मौजूद थे।