{"_id":"62362377fbfbfe1ebc0c61a5","slug":"programme-udhampur-news-jmu25604854","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के नव आरक्षक आज लेंगे देश सेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के नव आरक्षक आज लेंगे देश सेवा की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत समारोह होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 636 नव आरक्षक देश सेवा की शपथ लेंगे। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य मेहमान होंगे।
कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद सहायक प्रशिक्षण केंद्र में भी दीक्षांत समारोह का आयोजन होने लगा है। इसको लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। रविवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से नव आरक्षक देश के संविधान की शपथ लेकर देश सेवा लगेंगे। इनको समारोह के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में सीमाओं पर सुरक्षा के लिए भेज दिया जाएगा।
सुबह करीब 10 बजे दीक्षांत समारोह की शुरूआत हो जाएगी। इसमें कुल चार बैच होंगे। इन सभी 636 नव आरक्षकों को 174 से 177 तक के बैच में विभाजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। उपराज्यपाल सभी नव आरक्षकों का हौसला बढ़ाएंगे। दीक्षांत समारोह में सीमा सुरक्षा बल के साथ पुलिस व प्रशासन के भी कई अधिकारी हिस्सा लेंगे।