फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   programme

लोकतंत्र में एक-एक वोट अनिवार्य

विज्ञापन
programme
डिग्री कालेज डुडु-बसंतगढ़ में आयोजित संगोष्ठी प्रतियोगिता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। सरकारी डिग्री कालेज डुडु-बसंतगढ़ ने सोमवार को व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) अभियान के तहत मेरा वोट मेरा भविष्य और एक वोट की शक्ति विषय पर संगोष्ठी हुई। प्रतियोगिता में 10 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और राष्ट्रीय मतदाता दिवस और चुनाव में भाग लेने के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी चुनाव आयोग का एक प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए मतदाताओं में जागरुकता विकसित करना और जनता के बीच चुनावी साक्षरता प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा मतदाताओं को चुनाव में सक्रिय भागीदारी पैदा करने के लिए किया गया था। हर वोट मायने रखता है इसका मुख्य उद्देश्य मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी है। कालेज के प्राचार्य डा. बीसी अंताल ने चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मजबूत लोकतंत्र के विकास के लिए एक-एक वोट अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों को वोट डालने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। छात्रों ने भी अच्छी तरह से अपने विचार रखे। संगोष्ठी में वरिंदर सिंह ने पहला, राबिया सुल्ताना ने दूसरा और नीतू देवी व बबली देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डा. मुदासिर अहमद, आस्था गुप्ता और डा. पीपी सिंह ने जज की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रो. नजीर अहमद, प्रो. प्रदीप कुमार कुंडल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed