{"_id":"6213e8367cde38497426c66c","slug":"programme-udhampur-news-jmu2543098197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरी भाषा पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों से छात्रों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोगरी भाषा पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों से छात्रों ने बांधा समा
विज्ञापन
उधमपुर: स्कूल में मातृभाषा दिवस पर डोगरी गाने पर डांस करती छात्रा तथा डांस देखते बच्चे.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। संगूर इलाके में स्थित कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राध्यापिका सुमन स्नेह की अध्यक्षता में मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने डोगरी भाषा पर आधारित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसमें डोगरी विषय पर कविताएं, गीत, आदि प्रस्तुत कर छात्रों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा है, जबकि डोगरी मातृभाषा है। इसलिए, लोगों को दोनों भाषाओं का समान सम्मान और अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश की अन्य भाषाओं का ज्ञान होना ज्ञानता है। लेकिन, मातृभाषा का भूलाना अथवा इसकी उपेक्षा करना सबसे बड़ी अज्ञानता है। मातृ भाषा हमारी पहचान है।
वहीं, स्कूल की प्राध्यापिका ने कहा कि मातृभाषा दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि सभी लोग अपनी मातृभाषा को महत्व दें। इसके माध्यम से अपनी संस्कृति को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हर साल देश में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मातृभाषा का प्रचार प्रसार करना और लोगों को जागरूक करना है।

उधमपुर: स्कूल में मातृभाषा दिवस पर डोगरी गाने पर डांस करती छात्रा तथा डांस देखते बच्चे.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन